
जहां कलेक्टर महोदया सुश्री भव्या मित्तल ने ध्वजारोहण किया।
मुख्य अतिथि कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
तदुपरान्त रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। रक्षित निरीक्षक श्री सुनील कुमार दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस बैंड की धुन पर 12 ट्रूप्स द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। तत्पश्चात स्कूली बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण को
प्रशस्तिपत्र देकर अतिथिगण द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य समारोह में पुलिस प्रशासन के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आमजन उपस्थित रहे।