बुरहानपुर। मंगलवार को सुंदर नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आपातकाल की बरसी पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें जिले के चार मीसाबंदियों ने अपनी बापबीती बयां की।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- हम लोकतत्र के कट्टर समर्थक है। असली लोकतत्र वाले हम है। कांग्रेस को तो लोकतंत्र और संविधान की बात करने का अधिकार ही नहीं है। जिस प्रकार ने कांग्रेस आर्टिकल 356 के माध्यम से जनता से चुनी हुई सरकार को गिराने का काम किया है। संविधान का अपमान किया है। यह संविधान का उल्लंघन है। जो पीड़ाए हमारे विभूतियों ने झेली। माता-पिता, पत्नी और बच्चों पर संकट आना पड़ा था। मैं इन विभूतियों को भाजपा की ओर से नमन करता हूं। मीसा बंदी ज्ञानेश्वर मोरे ने कहा- हमपर आरोप लगाया था कि हम तानाशाह कर रहे है। आपातकाल के दौरान रक्षा बंधन पर हमें बाहर निकाला था। हजारों बहनें हमें राधी बांधने पहुंची थी। जिस दिन हम रिहा हुए थे, उस दिन भी खुशी महससू नहीं हो रही थी। कांफ्रेंस में मीसाबंदी प्रकाश कानूगो, मीसाबंदी विश्ववनाथ महीपत ने भी अपनी बातबीती बताई। इस दौरान टोली बलराज नवानी, विपुल कानूगो, आदित्य प्रजापति, संतोष राखोंडे, मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे, कार्यालय मंत्री करण प्रजापति, सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्व उपस्थित रहे।मैंने दो दीपावली जेल में मनाईमीसाबंदी अरुण शेंडे ने कहा- मेरे विवाह को कुछ ही दिन हुए थे और प्रशासन हमें गुमराह कर जेल ले गया। दो दीपावली मैंने जेल में मनाई। आपातकाल लगाकर कांग्रेस सरकार ने समाचार के प्रकाशन, गायक किशोर कुमार के गानों के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।