भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए काम किए*
-भाजपा के संविधान गौरव अभियान अंतर्गत ग्राम जैनाबाद में हुआ संगोष्टि का आयोजन
-अनुसूचित जाति बस्तियों में संपर्क कर संविधान व अंबेडकर जी पर साझा किए विचार
बुरहानपुर।* भारतीय जनता पार्टी के संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत ग्राम जैनाबाद के सम्राट अशोक नगर में संगोष्टी का आयोजन किया गया। डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया किया। कार्यकर्ता और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- केंद की भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए बहुत सारे काम किए है।
सबसे पहले सभी के जनधन के खाते खुलवाए। ये खाते खुलने से शासन की योजनाओं का पैसा सीधे खाते में आने लगा। छोटे से बड़े व्यवसाय के लिए 25 लाख रुपए तक का मुद्रा लोन योजना लाए। देशभर में सवा दो करोड़ लोगों ने व्यवसाय के लिए मुद्रा लोन का लाभ उठाया। जिसमें से पांच से साढ़े पांच लाख अनुसूचित जाति वर्ग के भाइयों-बहनों ने लाभ लिया है। भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए ऐसे बहुत सारे विकास के काम किए।
कांग्रेस ने तो इस वर्ग के मतदाताओं को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखा। ना शिक्षित करने का काम किया। ना रोजगार से लगाने का काम किया। न व्यवसाय में आगे बढ़ाने का काम किया। किसी भी दृष्टि से अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए कांग्रेस ने 70 साल में कुछ भी नहीं किया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- संविधान का सम्मान ही भाजपा की पहचान है।
और भाजपा का हर कार्यकर्ता इसके लिए दृढ़ संकल्पित है। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू ने कहा- संविधान में महिलाओं के लिए भी अंबेडकर जी ने कई अधिकार दिए है।
जिसमें महिलाओं की शिक्षा का अधिकार, वोट देने का अधिकार जैसे अनगिनत अधिकार है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष इश्वर चौहान, वरिष्ठ गोकुल प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र इंगले, सरपंच प्रतिनिध कुशवाह सहित अन्य उपस्थित रहे।