गणपति नाका पुलिस ने ₹3000 के इनामी चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की 07 पावरलूम मोटर और कॉपर वायर बरामद

Spread the love

गणपति नाका पुलिस व्दारा चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे ₹3000/- के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी शेख जफर पिता शेख सलीम उर्फ तूकडूं निवासी पहलवान शाह का मकबरा आजाद नगर थाना गणपति नाका में वर्ष 2022 में चोरी के प्रकार में चल रहा था फरार*

थाना गणपति नाका जिला बुरहानपुर के अपराध क्रमांक 655/22 धारा 457 380 भादवी
में आरोपी शेख जफर पिता शेख सलीम उर्फ तूकडूं निवासी पहलवान शाह का मकबरा आजाद नगर थाना गणपति नाका मैं वर्ष 2022 से चोरी के प्रकरण में फरार चल रहा था। आरोपी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर व्दारा 3000/- का ईनाम घोषित किया गया था।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा ईनामी बदमाशो को पकडने हेतु विशेष अभियान चलाने जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 09/02/2025 को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की आरोपी शेख जफर पिता शेख सलीम उर्फ तूकडूं निवासी आजाद नगर, आजाद नगर में घूम रहा है सूचना पर निरीक्षक सुरेश महाले हमराह फोर्स सहायक उप निरीक्षक हुकुम सिंह एवं प्रधान आरक्षक आनंद श्रीवास आजाद नगर पहुंचे आरोपी शेख जफर ने पुलिस को आते देख भागने लगा जिसे हमारा फोर्स की मदद से पकड़ कर गिरफ्तार किया गया| पूछताछ करते अपराध में चोरी गए मसरूका पावरलूम की 07 मोटर तथा कॉपर वायर आरोपी जफर से जप्त किया गया |

*आरोपी शेख जफर पिता शेख सलीम उर्फ तूकडूं निवासी पहलवान शाह का मकबरा आजाद नगर थाना गणपति नाका*

महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी गणपति नाका निरीक्षक सुरेश महाले सहायक उप निरीक्षक हुकुम सिंह, प्रधान आरक्षक आनंद श्रीवास,आरक्षक ललित चौहान साइबर सेल की रही |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *