तरबूज फसल पर वायरस का हमला, कांग्रेस नेता रघुवंशी ने सरकार से मुआवजे की मांग

Spread the love

तरबूज पर फैले वायरस पर मुआवजा दे,सरकार…

 

 

बुरहानपुर।

पूरे जिले तरबूज की फसल पर कई वायरसों ने हमला कर दिया है,जिसके कारण हजारों हैक्टेयर में फसल बर्बाद होने का संकट दिख रहा है,ऐसी स्थिति में जिले के बड़बोले भाजपा नेताओं को तत्काल फसलों का सर्वे करा कर प्रभावित किसानों को राहत राशि दिलाने के प्रयास करने चाहिए।*

उक्त मांग करते हुए कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने जिले के भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लिया।

 

श्री रघुवंशी ने कहा कि जिले के किसानों ने इस बार हजारों हैक्टेयर भूमि पर तरबूज की फसल लगाई है,किन्तु विभिन्न बिमारिओ के चलते वे आज खराब होने को कगार पर है,जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।किंतु एक भी जनप्रतिनिधियों के मुंह से किसानों के लिए दो शब्द नही निकल रहे है।

 

सांसद लोकसभा में किसानों की फसलो को मोसम आधारित फसल में लेने की मांग कर रहे है।वही केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों के लिए बड़ी बड़ी बाते कर रहे थे किंतु यहां जब किसानो पर विपत्ति आई तो किसी मंत्री,सांसद,या विधायक के मुंह से उनकी सहायता के लिए दो शब्द नही निकल रहे है।

श्री रघुवंशी ने मांग की है की मोसम आधारित फसल बीमे का लाभ जब मिलेगा तब मिलेगा अभी तो सरकार तत्काल फसलों का सर्वे कराकर किसानो को उनकी फसल का मुआवजा तत्काल प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *