प्रहलाद पटेल को बर्खास्त करने की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love

प्रहलाद पटेल को मंत्री पद से बर्खास्त करें

कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।

प्रदेश की जनता को सार्वजनिक मंच से भिखारी कहकर भिखारी कहकर अपमानित कर मखौल उड़ाने वाले प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

 

 

कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में कहां कि भाजपा के मंत्री ने प्रदेश की जनता के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया है वह ना सिर्फ प्रदेश की जनता के स्वाभिमान का अपमान है जनादेश का अपमान किया है।

 

 

प्रदेश की जनता का यह अपमान कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी क्योंकि लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है और हम सभी जनता की सेवा करने के लिए ही राजनीति करते हैं और हमारी भूमिका जनता के सेवक की होती है।

 

 

किसी भी राजनीतिक दल को जनादेश जनता की सेवा के लिए ही दिया जाता है लेकिन प्रहलाद पटेल और भाजपा सत्ता के नशे में इतने अहंकारी हो गए हैं कि अब जनता की सेवा करने की बजाय जनता का अपमान करने पर आमादा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहां की प्रहलाद पटेल जनता से माफी मांगे ।

 

 

प्रहलाद पटेल को अविलंब मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनके इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है और जनता के स्वाभिमान के लिए कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन आगे भी चलता रहेगा। कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता के इस अपमान की जरा भी परवाह नहीं है ।

 

 

क्योंकि प्रहलाद पटेल को मंत्री पद से हटाने के बजाय उनका बचाव भाजपा के नेता कर रहे हैं ।इसका सीधा अर्थ है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता का स्वाभिमान मान सम्मान कोई मायने नहीं रखता।

 

 

ज्ञापन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक जिला प्रभारी ग्यारसी लाल रावत सह प्रभारी उत्तम पाल सिंह पुरनी प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी प्रदेश महासचिव सुरेंद्र सिंह पूर्व महासचिव अजय रघुवंशी पूर्व विधायक रविंद्र महाजन पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष किशोर महाजन नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे कायद सुररूरी ग्रामीण संगठन मंत्री अशोक पाटिल महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता भगत तस्नीम मर्चेंट मोहम्मद पार्षद मोहम्मद हफीज एहफाज मीर जहीर अब्बास आरिफ खान आसिफ खान नोमान खान हामिद डायमंड सलीम कॉटन वाला पप्पू पाटिल कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम आशीष भगत प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल डॉ सुखवानी शैली की मोहम्मद मर्चेंट कैलाश पाटिल आरिफ मैकेनिक डॉ अनिल मिसल शहजाद नूर शेख रहीम रफीक मंसूरी साजिद अंसारी जहीर असलम खान दीपक जंगाले सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *