बुरहानपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

Spread the love

जिला बुरहानपुर

 

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ने किया जनरल परेड का निरीक्षण

 

उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

 

श्री मान द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारी का दरबार भी लिया गया एवं उसमें उनकी समस्याओं को भी सुना गया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश

द्वारा रेणुका पुलिस लाइन परेड ग्राउंड,

बुरहानपुर में साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना और पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना ।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने परेड के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह जवानों में एकता और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शस्त्र कवायद और फिटनेस को बेहतर बनाता है।

 

 

परेड के माध्यम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का भी अवसर मिलता है। परेड निरीक्षण के दौरान श्रीमान द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

रक्षित निरीक्षक बुरहानपुर श्री सुनील दिक्षित, सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर ने परेड का संचालन किया।

 

जनरल परेड में पुलिस लाईन का बल, समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, थानो का बल एम.टी शाखा, थाना यातायात, थाना अजाक, के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए |

 

श्रीमान द्वारा कहा कि परेड करने से पुलिस कर्मियों में टीम वर्क की भावना बढ़ती हैं और पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता एवं अनुशासन में सुधार आता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *