“बुरहानपुर पुलिस सतर्क: त्योहारों को लेकर सख्त निगरानी, फुट पेट्रोलिंग और सुरक्षा इंतजाम तेज”

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस

 

नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल व अधिकारियों द्वारा की गई क्षेत्र में पेट्रोलिंग

 

थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए गए आवश्यक निर्देश

 

सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न करने का दिया बुरहानपुर की जनता को संदेश

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार द्वारा आगामी त्यौहार एवं सुरक्षा व्यव्स्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम में पैदल फुट पेट्रोलिंग करते हुए अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल एवं थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में पैदल फुट पेट्रोलिंग भ्रमण किया भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजार, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों आदि की औचक चैकिंग करते हुए चौराहा पर लगे पुलिस के फिक्स पॉइंट में लगे अधिकारी कर्मचारियों को चेक किया गया।

 

आगामी त्योहारों के चलते थाना क्षेत्र में की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

 

पुलिस की बुरहानपुर नागरिकों से अपील

 

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *