गर्मी का बढ़ता प्रकोप: देसी फ्रिज की बढ़ी मांग, सेहत के लिए फायदेमंद मटके का पानी

Spread the love

गर्मी का बढ़ता प्रकोप: देसी फ्रिज की बढ़ी मांग, सेहत के लिए फायदेमंद मटके का पानी

 

बुरहानपुर: गर्मी की दस्तक के साथ ही बुरहानपुर जिले में देसी फ्रिज यानी मटकों की मांग तेजी से बढ़ गई है।

 

 

तपती धूप और बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए लोग सड़कों के किनारे लगे मटकों और देसी फ्रिज की दुकानों पर खरीदारी कर रहे हैं।

 

विशेषज्ञों के अनुसार, मटके का पानी न केवल प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

 

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक फ्रिज की जगह देसी मटकों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

 

बाजारों में देसी फ्रिज की बढ़ती बिक्री से स्थानीय कुम्हारों की भी चांदी हो गई है। मिट्टी के मटकों की बढ़ती मांग ने उनके कारोबार को नई ऊंचाइयां दी हैं।

 

इस पारंपरिक जल संग्रहण पद्धति को लोग आज भी अपनी सेहत के लिए सबसे अच्छा विकल्प मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *