बाबा साहब की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है: डॉ. मनोज माने – भाजपा सरकार ने अंबेडकर विचारों को दी नई उड़ान, कांग्रेस ने किया केवल नाम का उपयोग बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के प्रतीक हैं। उनकी विचारधारा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उनके समय में थी।
वे सोमवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर प्रात: 9 बजे बड़े पोस्ट ऑफिस चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस आयोजन का संयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई।
डॉ. माने समेत अन्य नेताओं ने बाबा साहब को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला अध्यक्ष डॉ. माने ने कहा आज जब हम डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और समान अवसर की बात करते हैं, तो हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इसकी नींव बाबा साहब ने रखी थी। हमें उनके विचारों को सिर्फ स्मरण नहीं करना है, बल्कि व्यवहार में उतारना है।
बाबा साहब आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे -ज्ञानेश्वर पाटिल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि बाबा साहब आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे।
उन्होंने हमें सिर्फ संविधान ही नहीं दिया, बल्कि एक ऐसा दृष्टिकोण दिया जो सामाजिक समानता, न्याय और स्वतंत्रता पर आधारित था। सांसद पाटिल ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक केवल बाबा साहब के नाम का उपयोग किया, लेकिन असल सम्मान कभी नहीं दिया।
यह भाजपा की सरकारें रहीं—चाहे वह केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की हो, पूर्व में अटल बिहारी वाजपेयी जी की हो, या फिर प्रदेश की भाजपा सरकार—जिन्होंने बाबा साहब के सपनों को धरातल पर उतारा। सांसद पाटिल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित किया है।
ये रहे मौजूद इस दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, चिंतामण महाजन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी ईश्वर चौहान, कार्यक्रम सह- प्रभारी महेश चौहान, युवा नेता गजेंद्र पाटील, गोकुल तायडे, शिवकुमार पासी, प्रकाश तायडे, उमा कपूर, जगदीश कपूर, रवीन्द्र गावडे ,पार्षद संभाजी सगरे, मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति,गौरव शुक्ला, नितेश दलाल, महेन्द्र इंगले, भरत इंगले, मंडल अध्यक्ष चिन्टू राठौर, अक्षय मोरे, रवीन्द्र काकड़े, अमोल भगत, राजकुमार वाघ, शिवकुमार पासी, डॉ. लीलाधर पाटील, रामदास रायसरदार, शैलेश जोशी, सौरभ यादव सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित किए।