अकबरी सराय लौटेगी अपने शाही स्वरूप में: महापौर माधुरी पटेल के प्रयास से होगा भव्य सौंदर्यीकरण

Spread the love

महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल के आर्थक प्रयास से होगा प्राचीन अकबरी सराय का होगा सौंदर्यीकरण

 

बुरहानपुर:— अखिल भारतीय राष्ट्रीय महापौर परिषद अध्यक्ष बुरहानपुर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि कई वर्षों से उपेक्षित।

 

अकबरी सराय का कल्याकल्प के लिए भी एम आई सी में प्रस्ताव पारित कर सहमति दी गई ओर जनता के लिए अकबरी सराय में बहुत जल्द नगर निगम द्वारा सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा,अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुल रहीम खान खाना द्वारा निर्मित अकबरी सराय का प्राचीन गौरव वापस लौटाने के लिए नगर निगम अकबरी सराय परिसर में वाकिंग ट्रेक, फाउंटेन,ओपन जिम,उद्यान, पेवर ब्लॉक लगाने अन्य कार्य निर्माण एवं सौंदर्यकरण का निर्णय लिया गया है।

 

 

जिससे छोटे बच्चे को मनोरंजन के साधन भी लगाए जाएंगे।

 

 

शहर के बीचों बीच स्थित एक खूबसूरत इमारत है. जिसे मुगलों के समय का फाइव स्टार होटल भी कहा जाता है.इस इमारत में सौ कमरे हुआ करते थे. इसका निर्माण अब्दुल रहीम खान खाना ने करवाया था. उस समय खानखाना सूबा खानदेश के सूबेदार थे. बादशाह जहांगीर के आदेश पर इसका निर्माण हुआ था।

 

 

नगर निगम द्वारा इस अकबरी सराय का सौंदर्यीकरण किया जाएगा उसमें शहर की जनता के लिए एक अच्छा फायदेमंद होगा उद्यान बनाने के बाद कई हिस्सों में घास लगाकर गार्डन तैयार किया जाएगा।

 

 

शहर के पॉश क्षेत्र में होने से यह उद्यान विकसित कर लोगो को सुकून भी मिलेगा ।

 

अकबरी सराय में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। बैठने की व्यवस्था, शेड का निर्माण होगा। एरिया को अपग्रेड किया जाएगा। ऑफिस, स्टाफ रूम रजिस्ट्रेशन काउंटर को दोबारा से बनाया जाएगा । पब्लिक टॉयलेट, स्ट्रीट लाइट और इलेक्ट्रिकल सर्विस अपग्रेड होंगी।

 

नगर निगम की निगरानी में यहां काम भी हो रहा है, वॉक ट्रेकिंग की जगह के आस पास पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे उसको सुधारने के प्रयास किए जा रहे है। बच्चों के झूले और फाउंटेन बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *