भविष्यवाणी विशेष 30 मई 2025 का पंचांग व राशिफल: जानिए आज का शुभ मुहूर्त, योग और आपकी राशि का हाल!

Spread the love

भविष्यवाणी

आज का पंचांग

3️⃣0️⃣May 2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣

*

*आज विक्रम संवत 2082 शुक्रवार – ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 9:22 बजे तक रहेगी, फिर पंचमी तिथि प्रारंभ होगी। पुनर्वसु नक्षत्र रात 9:29 बजे तक रहेगा, फिर पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। गंड योग दोपहर 12:57 बजे तक रहेगा, फिर वृद्धि योग आरंभ होगा। वणिज करण सुबह 10:14 बजे तक रहेगा, फिर भद्रा प्रारंभ होगी। चंद्रमा दोपहर 3:42 बजे तक मिथुन राशि में रहेगा, फिर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। आज का राहुकाल दिन में 10:53 बजे से 12:36 बजे तक रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहता है। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:08 बजे से 1:03 बजे तक रहेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग सुबह सूर्योदय से रात 9:29 बजे तक प्रभावी रहेंगे। आज सूर्योदय सुबह 5:46 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 7:25 बजे होगा। आज विनायक चतुर्थी।।*✶– ✔️

▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬

 

 

===================

💥 *आज का राशिफल* 💥

3️⃣0️⃣May 2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣

✨मेष✦ आपके लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन फिर भी मन में कुछ किन्तु परन्तु बना रहेगा। कोई चिंता का कारण होगा तो उसका निवारण निकल जायेगा। दोपहर के बाद कुछ शांति और सकूँन महसूस करेंगे। आय बढ़े इस पर आज आपको नए सिरे से विचार करने की जरूरत है। कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। प्रभु इच्छा के अनुसार आज का दिन आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है। किसी बड़े व्यक्ति से सलाह मिल सकती है।

 

वृषभ✦ आपके लिए आज का दिन काफी शांति और आराम दायक है। अगर आपको कोई खास और महत्वपूर्ण काम है तो आज शांति से उसको पूरा कर सकते हैं। आपके साथ आपके मित्र और परिवार का पूरा साथ और सहयोग रहेगा। कुछ बाहर के मेहमान आपके घर आ सकते हैं। मनपसंद भोजन का योग है। प्रभु इच्छा के अनुसार आज का दिन परिवार और रिश्तों को प्राथमिकता देने का है। घर की सजावट या मरम्मत संबंधी कार्य भी हो सकता है।

 

मिथुन✦ आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है, आपके लिए मनोरंजन के अनेक अवसर हैं। बाहर घूमने जा सकते हैं अपने परिवार के साथ या फिर शॉपिंग भी कर सकते हैं। आज नए काम की भी योजना बना सकते हैं और यात्रा का भी योग बना हुआ है। मोबाइल या गैजेट्स की कोई नई चीज खरीद सकते हैं। प्रभु इच्छा के अनुसार आज का दिन परिवार के साथ खुशगवार रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन मन संतुष्ट रहेगा।

 

कर्क✦ आपके लिए आज का दिन कुछ सस्पेंस भरा जैसा रहेगा। आप अगर किसी का इंतज़ार करेंगे तो वह शायद नहीं आए और अगर आप किसी विशेष काम को शुरू करना चाहते हैं तो दो दिनों के लिए टालना ठीक रहेगा। पड़ोसी के साथ आज अच्छे से बर्ताव की जरूरत है। खर्च बढ़ेगा। आज मानसिक रूप से थोड़ा उलझन में रह सकते हैं। प्रभु इच्छा के अनुसार आज सोच-समझकर फैसले लें और किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो वापस आना मुश्किल हो सकता है।

 

सिंह✦ आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। खासकर के आज इस राशि की महिलाओं के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा जाएगा। एक तो आपको कहीं किसी पार्टी आदि में शामिल होना पड़ सकता है या फिर आप आज रसोई में कोई खास पकवान बनाने में व्यस्त रहेंगी। सहेलियां मिलेंगी। कोई उपहार या सरप्राइज मिलने की संभावना भी है। प्रभु इच्छा के अनुसार आज का दिन रिश्तों और सामाजिक मेलजोल का है। संतान से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है।

 

कन्या✦ आपके लिए आज का दिन काफी कुछ पक्ष का है। अपने बड़े अधिकारी के साथ आपकी मीटिंग हो सकती है या फिर फ़ोन पर भी किसी के साथ आज दिन में बहुत लंबी बातचीत करेंगे। आज किसी पिता समान बड़े व्यक्ति का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त करने का मौका मिलेगा। धन मिलेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। प्रभु इच्छा के अनुसार आज का दिन करियर और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि लाने वाला है।

 

तुला✦ आपके लिए आज का दिन ठीक है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के संकेत हैं या फिर आप कहीं और शामिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति के बारे में आज बड़े विस्तार से आपको विचार करने की जरूरत महसूस होगी। भाग्य आपके साथ है और समय में सुधार चल रहा है। कोई पुराना मित्र अचानक मिल सकता है। प्रभु के अनुसार आज पुराने मामलों में प्रगति होगी और परिवार के साथ समय सुखद रहेगा।

 

वृश्चिक✦ आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। जब भी चंद्रमा मिथुन राशि में आता है तो आपके मन की स्थिति पर इसका सीधा प्रभाव बढ़ता है और कहीं न कहीं आप गलती कर बैठते हैं। आज बहुत सावधान होकर सभी छोटे-बड़े काम करें नहीं तो हानि होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। प्रभु इच्छा के अनुसार आज का दिन शांतिपूर्वक बिताएं, कोई भी नया निर्णय सोच-समझकर ही लें।

 

धनु✦ आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अपने समाज या मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ आप किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं और कोई मनोरंजन वाला खेल आदि भी खेल सकते हैं। लेकिन आज जीवनसाथी के साथ भी आपका समय बहुत रोमांटिक बीतेगा। मनपसंद भोजन का योग है। प्रभु इच्छा के अनुसार आज का दिन हँसी-खुशी और संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उत्तम रहेगा।

 

मकर✦ आपके लिए आज का दिन मिले-जुले फल देने वाला है। आलस से भरा दिन है, अपने काम में भी मन नहीं लगेगा। किसी दोस्त के सहयोग से आज आप कुछ काम निपटा सकते हैं। पुराने मित्र अथवा रिश्तेदार से संपर्क बनेगा या मुलाकात होगी। अनजान लोगों पर भरोसा न करें तो ठीक। मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं। प्रभु इच्छा के अनुसार आज का दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। व्यर्थ की बातों से दूर रहें।

 

कुम्भ✦ आपके लिए आज का दिन अच्छा जाएगा। कुछ काम करना पड़ेगा और कहीं बाहर भी काम की वजह से निकलना ही पड़ेगा। सफलता की दृष्टि से आज का दिन आपके पक्ष का बना हुआ है। किसी महत्वपूर्ण फैसले पर निर्णय भी करना पड़ सकता है। धन भी मिलेगा। काम से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रभु इच्छा के अनुसार आज का दिन मेहनत के अनुरूप फल देने वाला है, यात्रा का योग भी बन रहा है।

 

मीन✦ आपके लिए आज का दिन ठीक है लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर बहुत कंट्रोल रखना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं किया तो कई लोगों के बीच में भी शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। भूमि या मकान आदि लेने की चर्चा आगे बढ़ा सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। प्रभु इच्छा के अनुसार आज के दिन विवादों से दूर रहें और शांतिपूर्वक अपने कार्यों पर ध्यान दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *