“लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर बुरहानपुर पुलिस की महिला सशक्तिकरण रैली—नारी सुरक्षा, सम्मान और समानता का गूंजा संदेश”

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस

 

बुरहानपुर पुलिस द्वारा”लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर जनकल्याणी पर्व के रूप में मनाया गया”

 

बुरहानपुर पुलिस द्वारा महिलाओं व बच्चियों को कराया, महिला सशक्तिकरण की दिशा में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श व योगदान से किया रूबरू।

 

*रैली को पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।*

 

*महिला संबंधी अपराध के बारे में पंपलेट वितरित कर लोगों को किया गया जागरूक*

 

“*पुलिस अधीक्षक”–*महिला अपराधों के प्रति जागरूकता और महिलाओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए आमजन को संवेदनशील एवं सहयोगी बनने का संदेश दिया*

 

दिनांक 30.05.25 को महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में, महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए, बुरहानपुर पुलिस द्वारा नेहरू स्टेडियम ग्राउंड बुरहानपुर में महिलाओं और बच्चियों को महिला अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श व योगदान के बारे मे जानकारी दी गई एवं महिला अपराधों के प्रति जागरूकता और महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया गया।

 

इस अवसर पर एक विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली को पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

यह रैली स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर शनवारा चौराहा, जय स्तंभ, मंडी चौक, गांधी चौक होते हुए कमल चौक पर समाप्त हुई। इस रैली में पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शौर्य दल, महिला एनसीसी दल की भागीदारी रही। रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

 

उक्त कार्यक्रम में अति.पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह सिंह कनेश नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल,डीएसपी महिला शाखा श्री प्रीतम सिंह ठाकुर ,थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल ,थाना प्रभारी यातायात नागेंद्र सिंह ठाकुर महिला एवं बाल विकास अधिकारी कर्मचारी पुलिस फोर्स उपस्थि रहैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *