“मंडी बोर्ड की मनमानी पर फूटा गुस्सा: संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

मध्य प्रदेश संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक बीवी फौजदार प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित, अंगिरा प्रसाद पांडे ,रामवीर सिंह किरार , नैन सिंह सोलंकी वीरेंद्र नरवरिया ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश राज्य मंडी बोर्ड भोपाल मनमानी तरीके से जो प्रतिनियुक्ति कर रहे हैं संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं मध्य प्रदेश के हजारों कर्मचारी अधिकारी उसका विरोध करते हैं ।

 

 

 

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि मंडी बोर्ड भोपाल आए दिन किसी भी विभाग की के कर्मचारियों की प्रति नियुक्ति मंडी बोर्ड भोपाल में कर देते हैं।

 

 

अभी इसके पहले कृषि विभाग सेआए अधिकारी को बुरहानपुर मंडी सचिव बनाया गया अब ताजा मामला मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम के सुनील पांडे जो की सेवानिवृत हो गए हैं उसके बावजूद भी उनकी प्रतिनियुक्ति तीन माह बढ़ा दी गई यह समझ से परे हैं जब मंडी बोर्ड भोपाल में रिक्त पदों के विरुद्ध 600 पद खाली पड़े हैं ।

 

 

और बरसों से जिनके प्रमोशन नहीं हुए हैं उन्हें उच्च पद प्रभार सौंप कर क्यों नहीं निरीक्षक/ सचिव बनाया जाता समझ से परे है सुनील पांडे जी राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी है वहां पर सेवानिवृत्ति 58 वर्ष है और अगर उनकी अवधि 3 महीने बढ़ाई गई है ।

 

तो उन्हें राज्य परिवहन निगम में ही कार्य करते रहना चाहिए ना की मंडी बोर्ड में सेवा अवधि बढ़ाई जाती जब उच्च न्यायालय ने ग्वालियर द्वारा अभी नगर निगम में प्रतिनियुक्ति पर किए गए समस्त प्रतिनियुक्ति कर्मचारियों को वापस अपने विभाग में भेजा है तो मंडी बोर्ड में क्यों किया जाता है जबकि मंडी में सक्षम कर्मचारी अधिकारी है जो की उच्च पद के काबिल हैं।

 

उसके बावजूद अन्य विभाग के कर्मचारियों को लेकर आना और मंडी बोर्ड में प्रभाव देना कहां तक न्यायोचित है संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल एवं प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारी इस प्रकार विभागीय प्रतिनियुक्ति का विरोध करते हैं और इसके विरुद्ध जल्द ही प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *