बुरहानपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” बना हरियाली का जनआंदोलन, 400 श्रमवीरों ने रोपे 1 लाख बीज, पर्यावरण संरक्षण की गूंज देशभर में

Spread the love

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की ओर बुरहानपुर का ऐतिहासिक कदम

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में 400 श्रमवीरों ने रोपे 1 लाख बीज

 

बुरहानपुर,

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत ग्राम झिरी की फोरलेन समीपस्थ पहाड़ी पर पर्यावरण संवर्धन हेतु एक ऐतिहासिक बीजारोपण श्रमदान संपन्न हुआ। इस अभियान में बुरहानपुर नगरी को हराभरा बनाने के संकल्प के साथ पलाश, चिरोल, करंज, अमलतास, सीताफल एवं टेमरू प्रजातियों के कुल 1 लाख बीजों का रोपण 50 हजार गड्ढों में किया गया।

 

इस पुनीत कार्य में नगर की शासकीय शालाओं के 100 विद्यार्थी, आयुर्वेद महाविद्यालय के 100 विद्यार्थी, ठाकुर शिवकुमार सिंह महाविद्यालय के लगभग 75 विद्यार्थी, विभिन्न संस्थाओं के शिक्षकगण, जिला अधिकारीगण, पटवारी, एवं ग्रामीणजन सहित कुल 400 श्रमवीरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बीजारोपण अभियान का संचालन अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री लता शरणागत के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

 

अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा –

“बुरहानपुर के कोने-कोने में बीजारोपण कर हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएंगे। यह केवल बीज नहीं, हरियाली और जीवन का बीजारोपण है।”

 

सीईओ जिला पंचायत सुश्री लता शरणागत ने भी 2 घंटे बीजारोपण किये उन्होंने बताया इस ऐतिहासिक श्रमदान से यह स्पष्ट है कि बुरहानपुर जन-जन की भागीदारी से हरियाली की ओर दृढ़ता से अग्रसर है। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में सार्थक पहल है, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने की जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

 

डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने बताया “जहाँ बीज पनपते हैं वहाँ भविष्य खिलता है।

प्रकृति की सेवा, माँ को समर्पित एक वृक्ष।

बुरहानपुर को हराभरा बनाने हेतु प्रतिदिन हजारों बीजो का रोपण अलग अलग पहाड़ियों पर किया जा रहा है यह श्रमदान प्रेरणा बने समूचे देश के लिए।”श्रमदान के दौरान अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार अजमेरसिह गौड़ एसडीएम भागीरथ वाखला,जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सोलंकी डीपीसी रविन्द्र महाजन,तहसीलदार,पटवारी,

अधिकारी कर्मचारी,शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बीजारोपण किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *