
राजस्व अधिकारियों द्वारा कृषि दुकानों का किया गया निरीक्षण
बुरहानपुर/ कलेक्टर श्री हर्ष सिंह द्वारा गठित दल ने जिले के जिले की विभिनन आदान विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अरिहंत फर्टिलाईजर, बंधूप्रेम एजेंसी, सहारा कृषि केंद्र, बुरहानपुर, जैनफ़र्टिलाइज़र शाहपुर, एश्वर्या कृषि केंद्र, रूद्र कृषि सेवा केंद्र खकनार पर बीलबुक, स्टॉक रजिस्टर, पी.ओ.एस.मशीन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेट लिस्ट बोर्ड अपडेट पाए जाने एवं लायसेंस यथा स्थान पर नहीं लगे पाये जाने, उर्वरक विक्रय करते समय खेती से संबंधित जानकारीजैसे बही, खसरा एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं लेना पायी गयी।
अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने संबंधितों को निर्देषित किया कि, किसान से संबंधित जानकारी प्राप्त कर ही उर्वरक का विक्रय करे एवं उर्वरक के साथ अन्य सामग्री टेगिंग के रूप में किसानों को नहीं दी जाये, किसानों के मोबाइल नंबर, भूमि से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करे, बील पर किसानों का पूर्ण विवरण अंकित किया जावे। निरीक्षण के दौरान बंधूप्रेम एजेंसी, अरिहंत फर्टिलाईजर, एग्रो सर्विस सेंटर, बुरहानपुर में कमियाँ पायी जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जांच दल में दल में एसडीएम श्री अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, उप संचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री श्रीराम पाटील, कृषि विस्तार अधिकारी श्री बी.एस. वास्कले, श्री जितेन्द्र अलावा, तहसीलदार खकनार, श्री प्रतापसिंह जमरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खकनार एवं श्री जे.एस. चौहान कृषि विस्तार अधिकारी शामिल रहे। उपसंचालक कृषि विभाग श्री देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिले की अलग-अलग उर्वरक की दुकानों पर कृषि विस्तार अधिकारीयों की ड्यूटी लगायी गयी है, दुकानों पर सतत्त् निगरानी कर उर्वरक वितरण कराया जायेगा।
—