जिला बुरहानपुर
हरियाली महोत्सव के अंतर्गत जिला बुरहानपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “हरियाली महोत्सव” के अंतर्गत 01 जुलाई से 07 जुलाई 2025 तक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर पुलिस द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पेड़ पौधे लगाकर एक पेड़ मां के नाम का संदेश भी दिया गया।
लपुलिस लाइन परिसर सहित विभिन्न थाना प्रांगणों में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस हरियाली महोत्सव अभियान को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाने की अपील की है,ताकि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैले एवं बुरहानपुर जिले को अधिक हरित और स्वच्छ बनाया जा सके।
वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं भावी पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना है।
आगामी दिनों में जिले के प्रत्येक थानों एवं पुलिस संस्थानों में वृक्षारोपण अभियान को सतत रूप से जारी रखा जाएगा।
हरियाली महोत्सव” के इस अभियान को जनभागीदारी से भी जोड़ा जाएगा, ताकि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैले।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल एवं समस्त थाना प्रभारी एवं कर्मचारियों द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकियो, कार्यालयो,पुलिस लाइन में इस हरियाली महोत्सव अभियान को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में बनाया गया।
एवं अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील की है,ताकि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैले एवं बुरहानपुर जिले को अधिक हरित और स्वच्छ बनाया जा सके।