नगर निगम द्वारा डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए सफाई कर्मचारियों को प्रोजेक्टर पर दिया प्रशिक्षण

Spread the love

नगर निगम द्वारा डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए सफाई कर्मचारियों को प्रोजेक्टर पर दिया प्रशिक्षण

 

बुरहानपुर :— बारिश का महीना शुरू होते ही मच्छर जनित बीमारियां डेंगू,मलेरिया के केस बढ़ने लगे हैं

नगर निगम बुरहानपुर आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य मलेरिया विभाग द्वारा आज निगम परिसर के एम आई सी हॉल में निगम स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर अधिकारी,सुपरवाइजर,सफाई कर्मचारियों को डेंगू मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के रोकथाम के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

 

नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

जिला स्वास्थ्य विभाग बुरहानपुर से मलेरिया विभाग के डी.एम.ओ डॉ सुनील कुमार रोमड़े ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू मलेरिया से होने वाली बीमारियों एवं रोकथाम के बारे में बताया मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए, निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जन जागरूकता करने की समझाइश दी गई पहल शुरू की हैं ।

 

 

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोकथाम के प्रभावी उपायों को वार्डो में जनता तक पहुंचाना है। प्रोजेक्टर पर डॉ सुनील कुमार ने डेंगू मलेरिया की बीमारियां प्रकोप से होने वाली बीमारियों के बारे में उनके रोकथाम के उपाय बताएं तथा मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम, लक्षण पहचान, और समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप के महत्व पर जोर दिया गया है।

 

निगम सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा ने सभी सेक्टर अधिकारी सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि अपने अपने वार्ड में हम मलेरिया एवं डेंगू का नियंत्रण कैसे कर सकते हैं?

मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करके मलेरिया पर बहुत नियंत्रण पाया जा सकता है। …

घरों मे दवा का छिडकाव मलेरिया-प्रभावित क्षेत्रों में अकसर घरों की दीवारों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता है।

 

निगम के सभी कर्मचारियों को घरों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों का निरीक्षण करेंगी और उन्हें नष्ट करने का प्रयास करेंगी।

 

दवा का छिड़काव:मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में घरों की दीवारों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाएगा।

 

मच्छरदानी का उपयोग, निरोधी दवाएं और टीकाकरण जैसे उपाय भी किए जाएंगे।

 

सेक्टर अधिकारी सुपरवाइजर सभी अपने वार्डो में लगातार निगरानी करेंगे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से अपने क्षेत्रों का दौरा करें और बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय करें।

 

स्वास्थ विभाग चेयरमैन धनराज महाजन,सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा,स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल, जिला स्वास्थ मलेरिया विभाग से डॉ सुनील कुमार रोमड़े,मलेरिया शाखा इंचार्ज राजेश दूर्वेकर,,योगेश जाधव सेक्टर अधिकारी विलास मोरे सुपर वाइजर अप्पू जंगाले आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *