“संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी को कांग्रेस ने किया नमन – रिंकु टांक बोले, युवाओं के सच्चे मार्गदर्शक थे राजीव जी”

Spread the love

बुरहानपुर

डिजिटल भारत की नींव स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने दशकों पहले रखी थी :- रिंकु टांक

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर कमल तिराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर आधुनिक भारत के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।

 

 

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकु टांक ने बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी सद्भावना के सिपाही थे, आज के डिजिटल भारत की नींव दशको पहले राजीव गांधी जी ने प्रधानमंत्री रहते रखी थी, राजीव गांधी जी ने ही वोटिंग की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी जिससे युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी और मजबूत हुई।

 

 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हमिद काजी ने बताया कि कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी आज के डिजिटल भारत के आर्किटेक्ट हैं। कांग्रेस प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल द्वारा कहा गया कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी देश के इतिहास के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। जिस जोश और जज्बे के साथ उन्होंने देश की सेवा की विज्ञान एवं संचार की क्रांति लाएं उसी का नतीजा है कि आज भारत दुनिया के विकसित देशों में से एक है।

 

आज भी राजीव गांधी जी अपने विचारों के माध्यम से आज भी देश के करोड़ों देशवासियों के अंदर जीवित है। उक्त सद्भावना दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकु टांक, पूर्व विधायक हमिद काजी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, प्रदेश सहसचिव इंद्रसेन देशमुख, एहफ़ाज़ मीर, आसिफ खान, हफिज मंसूरी, सरिता भगत, मीनाक्षी महाजन, सलीम कॉटनवाला, फरीद काजी, निखिल खंडेलवाल, तफज्जुल मुलायमवाला, असगर चौधरी, अरुण महाराज जोशी, साजिद अंसारी, आशीष भगत, हुजैफा मुलायमवाला, शेख आरिफ, हेमंत पाटील, असलम खान, फैसल उद्दीन, राजकुमार बचवानी, नईम भाई, रियाज उल हक अंसारी, कृष्ण कुमार सुखवानी, जीया अंसारी, वसीम बक्श, शहजाद नूर, अकरम पठान, बाबा मीर, राजेश भगत, प्रमोद महाजन, शेख़ अलीम, मुमताज भाई, शरीफ बैग सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *