“SPO की सजगता से सजा सौहार्द: ईद और गणेश विसर्जन पर्व पर पुलिस के सच्चे सहयोगी बने ग्रामीण”

Spread the love

जिला बुरहानपुर

 

 

 

ईद मिलादुन्नबी एवं गणेश विसर्जन पर्व के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन में सहयोग देने वाले SPO (विशेष पुलिस अधिकारी) हुए सम्मानित।

 

थाना स्तर पर थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बनाए गए SPO (विशेष पुलिस अधिकारी) को सम्मानित किया गया।

 

विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस मार्गों और घाटों पर मुस्तैदी से ड्यूटी कर पुलिस बल की सहायता की।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में ईद मिलादुन्नबी जुलूस एवं गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु थाना क्षेत्रों में ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) नियुक्त किया गया है।

 

आज दिनांक 10.09.2025 जिला बुरहानपुर के शहरी एवं ग्रामीण थानों में 150 SPO (विशेष पुलिस अधिकारी) द्वारा ईद मिलादुन्नबी एवं गणेश विसर्जन पर्व के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन में सहयोग देने वाले SPO (विशेष पुलिस अधिकारी) को थाना स्तर पर थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बनाए गए SPO को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

*पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से पुलिस एवं प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *