“बुरहानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन – यातायात उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई, सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता का महासंग्राम!”

Spread the love

जिला बुरहानपुर

बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले में चलाया जा रहा है विशेष यातायात अभियान।

यातायात नियम उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई।

जागरूकता हेतु आयोजित होंगे व्यापक कार्यक्रम।

अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर पुलिस द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

माननीय उच्चतम न्यायालय की सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों के पालन में, जिला पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में तथा थाना यातायात प्रभारी श्री राजेश बारवाल के नेतृत्व में बुरहानपुर जिले में विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें हो रही मृत्यु दर को नियंत्रित करना तथा आमजन में यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता फैलाना है।

अभियान की कार्यवाही:

अभियान के दौरान जिले भर में थानों व यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग कर निम्न प्रमुख बिंदुओं पर कार्रवाई की जाएगी:

👉तेज गति से वाहन चलाना।

👉बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के वाहन चलाना।

👉नाबालिग द्वारा वाहन चलाना।

👉वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग।

👉शराब पीकर वाहन चलाना।

👉गलत दिशा से वाहन चलाना।

👉ओवरलोडिंग वाहन चलाना।

👉बिना रजिस्ट्रेशन, फिटनेस व परमिट के वाहन चलाना।

*जागरूकता और जनसंपर्क:*

इस अभियान के अंतर्गत पुलिस बल द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

*शासन की सड़क सुरक्षा संबंधी योजनाएं:*

जैसे – राहगीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना, कैशलैश योजना आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

प्रतिदिन की कार्यवाहियों एवं अभियान की प्रगति का प्रचार-प्रसार प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग यातायात नियमों के महत्व को समझें और उनका पालन करें।

बुरहानपुर पुलिस की आमजन से अपील:

जिला पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग दें। नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जन-सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *