जिला बुरहानपुर
थाना शिकारपुर पुलिस को चोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता।
थाना शिकारपुरा पुलिस ने ट्रेक्टर शोरूम से चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गए 98900/– रूपये किए जप्त।
घटना का संक्षीप्त विवरण –
घटना दिनाँक 16.11.2025 की मध्य रात्री मातोश्री इन्टरप्राइसेस स्कार्ट कम्पनी के ट्रेक्टर शोरूम में किसी अज्ञात चोर ने अंदर घुस कर शौरूम के काउंटर में रखे 98900/– रूपये चोरी कर ले गया था, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शिकारपुरा में अपराध क्र. 364/2025 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को चोरी के प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को चोरी के प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।
थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री कमल पवार के व्दारा थाना स्तर पर टिम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु टेक्निकल साक्ष्य व वैज्ञानिक साक्ष्यो के आधार व संदैह के आधार पर संदैही सुशील पिता सुधाकर तायडे उम्र 40 वर्ष निवासी रसलपुरा तहसील रावेर जिला जलगाँव (महाराष्ट्र) को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।जिसने जुर्म स्वीकार किया कि मेरे ही द्वारा ट्रेक्टर शोरूम में अंदर घुस कर शौरूम के काउंटर में रखे 98900/– रूपये चोरी कर ले गया था। आरोपी सुनिल के कब्जे से चोरी गये मशरूका 98900/– रूपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर पेश किया गया, माननीय न्यायालय व्दारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे जिला जैल खण्डवा भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
सुशील पिता सुधाकर तायडे उम्र 40 वर्ष निवासी रसलपुरा तहसील रावेर जिला जलगाँव (महाराष्ट्र)
जप्ती
आरोपी कब्जे से 98900/– रूपये की जप्ती गई।
विशेष भूमिका* -थाना प्रभारी श्री कमल
पवार,प्रआर.467 सचिन पटेल , प्रआर.94 रफीक खाँन, प्रआर. 119 विजय पाटीदार, आर. 194 सुनिल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।