बुरहानपुर पुलिस
*पुलिस थाना खकनार को चोरी के प्रकरणो में शातिर चोर को पकडने में मिली बडी सफलता ।*
*थाना खकनार को देढ़ वर्ष पुराने अपराधो में आरोपी को पकडने सफलता प्राप्त हुई।*
*आरोपी शेरू ने अपने साथियो के साथ में मिलकर ग्राम तुकईथड में बेग की चोरी की थी अपराध में प्रयोग की गई अवैध पिस्टल को जप्त किया गया है।*
*आरोपी शेरू ने अपने साथियो के साथ मिलकर वर्ष 2024 में ग्राम तुकईथड एवं डोईफोडिया में 03 चोरी के प्रकरणो को अंजाम दिया था।*
*संक्षिप्त विवरणः*-(1).थाना खकनार क्षेत्र में दिनांक 08/02/2024 को ग्राम तुकईथड सोसायटी के सामने से दो व्यक्तियो व्दारा 96000/- से भरा बेग चुरा कर ले गये । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 96/2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया ।
(2).दिनांक 15/03/2024 को ग्राम तुकईथड से दो व्यक्तियो व्दारा कपडे का बेग चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 191/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।
(3).दिनांक 13/04/2024 को ग्राम डोईफोडिया में व्यपारी के दुकान से 200000/- से भरा बेग चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 278/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में टीम गठित किया गया । उक्त प्रकरणो में सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त की गई सीसीटीव्ही फुटेज में ग्राम तुकईथड के चोरी तथा ग्राम डोईफोडिया की चोरी में एक ही मोटर सायकल का उपयोग किया गया तथा उक्त मोटर सायकल को ग्राम धाबा के जंगल में लावारिस छोड दिया । थाना प्रभारी अभिषेक जाधव एवं आरक्षक मंगल पालवी व्दारा उक्त चारो अपराधो के संबंध में टेक्नीकल रिकार्ड एवं मुखबीरो से जानकारी प्राप्त करते । उक्त घटना के सबंध में दिनांक 25/06/2025 को आरोपी गोरेलाल पिता छगन, रोहिल पिता नाना, विकास पिता नहारसिंह को गिरफ्तार किया गया था । आरोपी शेरू घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था।
दिनांक 28/11/2025 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी शेरू पिता प्यारसिंह भिलाला निवासी जामनिया ग्राम तुकईथड तरफ से अपने गांव जामनिया जाने वाला है सूचना पर टीम रवाना कर हनुमान मंदिर जामनिया के पास खडे रहे जहा कुछ समय बाद आरोपी शेरू आते दिखा जिसे घैराबन्दी कर पकडा जिसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम शेरू पिता प्यारसिंह भिलाला उम्र 22 साल निवासी जामनिया का होना बताया । जिसे पुछताछ हेतु थाना लेकर आये पुछताछ पर आरोपी ने अपने साथियो के साथ ग्राम तुकईथड में 02 चोरी तथा ग्राम डोईफोडिया में मक्का व्यापारी की दुकान से रूपये से भरा बेग चोरी करना स्वीकार किया । तथा ग्राम तुकईथड में चोरी के प्रकरण में पिस्टल का प्रयोग किया गया जिसे आरोपी की मेमो अनुसार निशादेही पर हस्त निर्मित देशी पिस्टल जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । न्यायालय से आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य संपत्ति संबंधी अपराधो एवं अवैध पिस्टल के संबंध में पुछताछ की जा रही है।
*आरोपी से जप्त मश्रुका*
*01 हस्त निर्मित देशी पिस्टल किमती 20000/*-
*गिरफ्तार आरोपी*-
*शेरू पिता प्यारसिंह भिलाला उम्र 22 साल निवासी जामनिया*
*महत्वपूर्ण भूमिका* – निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, सउनि तारक अली, प्रधान आरक्षक सतीश सुर्यवंशी, अमित अवस्थी, आरक्षक मंगल पालवी, विजेन्द्र देवल्य, खुमसिंह नार्वे, सुनिल धुर्वे, सबल देवड़ा, रूपेश शर्मा विक्रम पालवी तथा सायबर सेल से दुर्गेश पटेल, ललित चौहान, सत्यपाल बोपचे की सराहनीय भूमिका रही।