बुरहानपुर पुलिस
अवैध गौवंश तस्करो के विरुद्ध थाना कोतवाली की प्रभावी कार्यवाही।
गौवंश को क्रूरतापूर्वक हाँकते हुए वध हेतू ले जा रहे आरोपी को पुलिस टीम में घेराबंदी कर पकड़ा।
एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 02 गौवंश कीमती करीब 20000/- रूपये का मशरूका जप्त।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को 02 गोवंश को जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 03/12/25 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कारंज बाजार की
ओर से अंडा बाजार होते हुए कुछ लोग अवैध गौवंश को क्रूरतापूर्वक हाँकते हुए वध हेतू लाने वाले हैं। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया बाद टीम गठित कर मुखबिर की सूचना बताएं स्थान अंडा बाजार पहुचे जहां थोडी देर बाद कारंज बाजार की ओर से 1 व्यक्ति पैदल पैदल गोंवश 02 बैल रस्सी पकडे हुये कुरता पूर्वक खींचते व रस्सी व लकड़ी की आर से मारते हुये आते दिखाई दिया। जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडने के लिये दौडे तो वहा पर एक व्यक्ति पकडा गया व्यक्ति से उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम अताउल मुस्तफा पिता जाकीर हुसैन उम्र 21 साल निवासी स्लाटर हाउस के पास मोमीनपुरा का रहना बताया एवं पकडे गये गोवश स्वंय वध हेतू अपने घर ले जाना बताया जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 230/2025 धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वंध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं 11 (घ) पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम का कायम किया गया
गिरफ्तार आरोपी
अताउल मुस्तफा पिता जाकीर हुसैन उम्र 21 साल निवासी स्लाटर हाउस के पास मोमीनपुरा
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सीताराम सोलंकी, प्र.आर. दारासिंह, ज्ञानेश्वर चौधरी, राकेश शर्मा, राजकुमार पटेल,मातादीन कुशवाह की सराहनी भूमिका रही।