जिला बुरहानपुर
बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
सेंट जेवियर स्कूल जैनाबाद, सागर टावर चौराहा पर आयोजित हुए जागरूक कार्यक्रम।
सार्वजनिक स्थानों पर प्रेरणादायक स्टैंडि के माध्यम से किया लोगों को जागरूक।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 27.01.2026 को जिले में संचालित सड़क सुरक्षा माह अभियान एवं एकीकृत जागरूकता अभियान के तहत यातायात सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा सेंट जेवियर स्कूल जैनाबाद में स्कूली बच्चों को एवं सागर टावर चौराहा पर उपस्थित जनमानस को सामाजिक संस्था जनजागृति बुरहानपुर के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रेरणादायक स्टैंडि के माध्यम से यातायात संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं यातायात के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
➡️कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निम्न विषयों पर विस्तार से समझाइश दी गई:
1.सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सिग्नल का महत्व।
2.हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग।
3.नशे की हालत में वाहन न चलाने के खतरे।
4.नाबालिगों को वाहन न देने की जिम्मेदारी।
5.राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट, पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी दी गई।
6.बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों ,पॉक्सो एक्ट व अन्य कानूनी प्रावधानों, गुड टच-बैड टच, साइबर जागरूकता की जानकारी दी गई।
बुरहानपुर पुलिस की आमजन से अपील
बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं और अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें: