स्पर्श जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ।
5 कुष्ठ विकृत हितग्राहियो को विकलांगता प्रमाण पत्र प्रदान किये।
जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जगरूकता अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर महोदय के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्साएवं स्वस्थ अधिकारी डॉ राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जिला कुष्ठ यूनिट बुरहानपुर स्टॉफ के अथक प्रयासों से पांच सिलेक्टेड कुष्ठ रोगमुक्त हितग्राहियो के मेडिकल बोर्ड द्वारा विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाए गये एवं कुष्ठ दिवस अवसर श्रीमान प्रेमदीप साखला व्यवहार न्यायाधिश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के कर कमलों द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किये गये।
इस अवसर पर न्यायाधिश महोदय ने कहा कि जरूरत मंद को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए यह एक पुनीत एवं सराहनीय कार्य है।
कार्यक्रम स्थल पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एल डी एस फूंकवाल,जिला कुष्ठ नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर जोशी ,गुलाब सिंह चौहान,समाज सेवी महेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर