जिला बुरहानपुर
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बुरहानपुर जिले के खिलाड़ियों में फहराया परचम।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण पदक,कांस्य पदक किए अपने नाम।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार ने दी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में विजेता होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग बुरहानपुर द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का आयोजन 21 खेलों मेंविकासखंड जिला संभाग एवं राज्य स्तर पर किया गया।
श्री गौरव पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बुरहानपुर द्वारा बताया गया कि संभाग स्तर जिला इंदौर से चयनित खेलो की टीमें कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, शतरंज, कुश्ती, खो खो के खिलाड़ी दिनांक 26 जनवरी 2026 को जिला बुरहानपुर का दल राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु रवाना हुआ।
राज्य स्तरीय आयोजन दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम में आयोजित हुई। जिसमें बुरहानपुर जिले से अलग अलग खेलो 84 बालक बालिका खिलाड़ी सम्मिलित हुए।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्वाटर फाइनल, सेमी फाइनल, फाइनल मुकाबले 04 दिन तक हुए जिसमें कबड्डी की बालिका टीम ने स्वर्ण पदक अर्जित किया, कबड्डी बालक वर्ग में खंडवा जोन को कांस्य पदक मिला। जिसमें बुरहानपुर के 03 खिलाड़ी सम्मिलित हुए।
कुश्ती खेल का आयोजन क्षीर सागर स्टेडियम जिला उज्जैन में हुआ, जिसमें बुरहानपुर जिले से 03 पहलवान सम्मिलित हुए थे जिसमें 61 किग्रा वजन वर्ग में ओम ठाकुर ने कांस्य पदक अर्जित किया।
शतरंज खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिला नर्मदापुरम में हुईं जिसमें बुरहानपुर से 04 बालक, 04 बालिका खिलाड़ी सम्मिलित हुए। जिसमें रिद्धिमा विश्वकर्मा चौथे राउंड तक पहुंची मेडल अर्जित किया ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
*जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने हेतु आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
पावर फुल दमदार जबरदस्त हैडलाइन बनाकर दीजिए