निर्माणाधीन चैनेलाइजेशन के कार्य का महापौर माधुरी अतुल पटेल ने किया निरीक्षण
कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
बुरहानपुर — शहर में चल रहे निर्माणाधीन चैनेलाइजेशन नालों के कार्यों का निरीक्षण निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने किया
निरीक्षण के दौरान बुधवारा वार्ड में चल रहे चैनेलाइजेशन कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।
महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने शहर में निर्माणाधीन नाला निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बुधवारा वार्ड,अड्डे की मस्जिद, इतवारा,सिंधीपुरा,सरदार पटेल, खैरखानी एवं मुख्य मार्गो का निरीक्षण किया। उक्त वार्डो में वर्षा का जल भराव हो जाता था। जिसको दृष्टिगत रखते हुए एस,डी,एम,एफ मद अंतर्गत बुरहानपुर शहरी क्षेत्र में नालों के सीमेंटीकृत निर्माण कार्य और चैनलाइजेशन कार्य किया जा रहा है।
नालों का निर्माण,चैनलाईजेशन एवं पाईप लाईन डालने के साथ इत्यादि निर्माण कार्य किया जा रहा है। उक्त सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां पर नलों के कनेक्शन दिए गए हैं और पानी का प्रेशर नहीं आ रहा है उनको खोज कर उक्त नलों में पानी का प्रेशर निरंतर बना रहे ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए ।
निर्माणधीन चैनेलाइजेशन के नालो के कार्य का निरीक्षण करते हुए महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने छोटी-छोटी गलियों में पहुंचे जहां पानी का प्रेशर पर्याप्त नहीं हो रहा है उसमें सुधार कार्य किया जाए तथा व्यवस्था को सुनिश्चित रूप से चालू किया जाए चेंबर का निर्माण कार्य, तथा अलग अलग वार्डो में सीसी रोड के निर्माण कार्य अधूरा है उसे जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, जिन स्थानों पर चैनेलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है उसका लेवल मिलाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव एम आई सी सदस्य अनिल विस्पुते, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू सहायक यंत्री अशोक पाटिल गोपाल महाजन इंजीनियर्स विक्रम भरकुँवर सौरव वर्मा जे एम सी कंपनी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।