डॉक्टर दूल्हा, ग्रेजुएट दुल्हन और बैलगाड़ी की बारात: सिरोंज की शादी ने सबको चौंकाया

Spread the love

विदिशा के सिरोंज मे अनोखी शादी जहां आधुनिक दौर में भी पुरानी परंपरा को निभाया गया।

 

विदिशा जिले के सिरोंज में एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान आकर्षित किया। एक पढ़ी-लिखी दुल्हन को बैलगाड़ी में बिठाकर उसके ससुराल लाया गया। दूल्हा पेशे से डॉक्टर है, जबकि दुल्हन ग्रेजुएट है। दोनों ने दिखावे की नहीं, संस्कारों की राह चुनी। बैलगाड़ी में बैठी दुल्हन, ढोल-नगाड़ों की थाप और गांव-शहर के लोगों की मुस्कान। पूरा नज़ारा मानो बीते ज़माने की तस्वीर बन गया।

दूल्हे का कहना है कि पिता की इच्छा थी कि बेटे की शादी कुछ ऐसे अंदाज में की जाएगी, जिससे लोग देखकर हैरान हो जाएंगे। इस बारात को लेकर चारों तरफ चर्चा है, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं। यह अनोखी शादी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है।

 

शादी में शामिल लोगों का कहना है कि यह एक यादगार दिन है, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। दूल्हे के पिता ने बताया कि वे अपने बेटे की शादी को खास बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने बैलगाड़ी का चयन किया। दुल्हन के परिवार ने भी इस अनोखी शादी में शामिल होकर खुशी जताई।

 

शनिवार को सिरोंज नगर के एक निजी गार्डन से बैलगाड़ी के साथ यह बारात पूरे नगर में निकाली गई जहां गार्डन से विदा होकर दुल्हन अपने पति के घर बैलगाड़ी से पहुंची जिसे देखकर लोग हैरान हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *