
भोपाल
भोपाल से बड़ी खबर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।
उन्होंने कहा—इस समझौते से किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। निर्यात बढ़ेगा, आय के नए रास्ते खुलेंगे। महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे, और भारतीय अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।
भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान ने इस ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा—यह समझौता सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है। इससे कृषि-निर्यात, फूड प्रोसेसिंग और एग्री-स्टार्टअप्स को मजबूती मिलेगी।
यह समझौता किसानों के लिए वरदान साबित होगा। निर्यात बढ़ेगा, आमदनी बढ़ेगी और गांव-गांव तक विकास पहुंचेगा। महिलाएं और युवा आत्मनिर्भर बनेंगे।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।।