खंडवा
भारतीय आज़ाद आदिवासी संगठन पार्टी के कार्यकर्ता पदम नगर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए
धरना प्रदर्शन रात हुई एक पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया गया।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे पदम नगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस जवानों ने एक बिना नंबर प्लेट वाले चार पहिया वाहन को रोका, जिस पर भारतीय राष्ट्रीय आज़ाद पार्टी की प्लेट लगी हुई थी। पुलिस द्वारा वाहन रोककर चालानी कार्रवाई किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।
पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट की गई। इसी के विरोध में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता पदम नगर थाने पहुंचे और धरने पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
फिलहाल थाना परिसर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, वहीं प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।