“विकास के पथ पर बुरहानपुर: सांसद पाटील ने सीएम को सौंपा मेगा विज़न प्लान”

Spread the love

डबल इंजन सरकार से बुरहानपुर को मिला विकास का नया आत्मविश्वास

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री को सौंपा विकास का विज़न डॉक्यूमेंट।

– मोदी–मोहन मॉडल से बदली संसदीय क्षेत्र की तस्वीर

बुरहानपुर  खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर बुरहानपुर जिले के समग्र और बहुआयामी विकास से संबंधित एक विस्तृत विज़न डॉक्यूमेंट (पत्र) सौंपा। इस अवसर पर सांसद ने जिले को आधारभूत संरचना, धार्मिक पर्यटन, कृषि शिक्षा और ग्रामीण कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आपके सशक्त मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश आज विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का राष्ट्रीय मॉडल बनकर उभरा है। डबल इंजन सरकार के सकारात्मक प्रभाव से बुरहानपुर सहित मेरा संपूर्ण संसदीय क्षेत्र विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। बुरहानपुर के समग्र विकास हेतु यह मांग-पत्र आपको सौंप रहा हूं। आपका भरपूर आशीर्वाद मेरे संसदीय क्षेत्र में रहा है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि बुरहानपुर जिले को यह सौगाते आपके द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सांसद को विश्वास दिलाया कि इन मांगों पर सरकार द्वारा जल्द निर्णय लिया जाएगा।

*बुरहानपुर के विकास के लिए सांसद ने रखी प्रमुख मांगें*

– हवाई पट्टी (एयर स्ट्रिप) का सर्वे हो गया हैं इसका निर्माण जल्द हो जिससे उद्योग, व्यापार और पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी तथा क्षेत्र राष्ट्रीय विकास धारा से जुड़ेगा।

– इच्छापुर स्थित इच्छादेवी मंदिर में रोपवे का निर्माण होने से श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी और धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।

– मोहना संगम का महाकाल लोक की तर्ज पर विकास होता हैं तो बुरहानपुर धार्मिक पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक सशक्त पहचान बनाएगा।

– श्रीराम झरोखा मंदिर को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाता है तो बुरहानपुर की पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में बड़ा कदम होंगा

– नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना बुरहानपुर जिले में हो जिससे किसान और युवा आधुनिक कृषि तकनीक एवं अनुसंधान से जुड़ सकेंगे।

– ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कई सड़को की स्वीकृति हेतु किया आग्रह।

सांसद पाटील ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में बुरहानपुर का यह विज़न निश्चित रूप से धरातल पर उतरेगा और आने वाले वर्षों में बुरहानपुर विकास, आस्था और अवसरों का केंद्र बनेगा। इस दौरान नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तंनवे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *