दो साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार — मजदूरों को बंधक बनाकर कराता था जबरन मजदूरी, नेपानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी!

Spread the love

जिला बुरहानपुर

थाना नेपानगर पुलिस को वर्ष 2024 के प्रकरण में फरार चल रहे 10,000 रुपए के ईनामी बदमाश को बीजापुर कर्नाटक से किया गिरफ्तारी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबे समय से चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने हेतु दिए थे सख्त निर्देश।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर  देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लंबे समय से प्रकरणों में चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अंतरसिंह कनेश,एसडीओपी नेपानगर  निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना नेपानगर पुलिस को फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

संक्षिप्त विवरण

थाना नेपानगर के अपराध क्रमांक 114/24 में धारा 370, 294, 323, 506 भादवि में दिनांक 12/02/24 को फरियादी नवलसिग पिता गुलाब सिग भील निवासी साईंखेड़ा थाना नेपानगर के द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 01/12/23 को रिश्तेदार मालु पचावा निवासी मलगांव जीजा संजु बड़ोले निवासी चैनपुरा के द्वारा कर्नाटक में गन्ना कटाई के अच्छे पैसे मिलेंगे तो हमने काम का हाँ बोल दिया और पिकअप वाहन से कुल 32 लोग सोनेमुहा तहसील धारुण जिला बीड महाराष्ट्र गए वहां से एक ट्रक में आरोपी बाला साहेब ने कुलगिरी कर्नाटक गन्ना काटने के लिए लेकर गया वहां सभी ने दो माह तक काम किया लेकिन काम के पैसे मांगने पर आरोपी बालासाहेब के द्वारा केवल खाने पीने का सामान दिया और सभी के मोबाईल छुड़ा लिए थे । घरवालों से किसी को भी बात नहीं करने देता था घर आने का कहने पर आरोपी बालासाहेब तोंडे ने कमरे में बंद कर मारपीट की और मोबाईल से फोनपे के माध्यम से 15,000-15,000 रुपये प्रत्येक मजदुर से वापस मांगे।

दिनांक 01/02/24 को फरियादी नवल सिंग ट्रेन से भागकर वापस नेपानगर आने पर उसके द्वारा बताया कि उसकी पत्नी व बच्चों को एवं गांव के कुल 28 महिला-पुरुष एवं बच्चे आरोपी बालासाहेब के कब्जे में है। जिनसे आऱोपी जबरन मजदुरी करा रहा है। तथा छः मजदुरों ने प्रत्येक ने 15000 रुपए कुल 90000 रुपए आरोपी बालासाहेब के खाते में पैसे डाल दिए। उसके बाद आरोपी द्वारा मजदुरों को छोड़ने का बोलकर मजदुरी करा रहा है जिस पर आरोपी बाला पिता विश्वनाथ तोंडे निवासी सोनीमुहा बीड के विरुध्द अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना क्रम में आरोपी बालासाहब दिनांक 12/02/24 से घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी तलाश के लिए कई बार टीम आरोपी के निवास स्थान सोनीमुहा बीड महाराष्ट्र गयी थी । किन्तु आरोपी शातिर किस्म का होकर पुलिस की आने की सुचना मिलते ही फरार हो जाता था। प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में 5,000 रुपए ईनाम की घोषणा की गयी थी। जो ईनामी राशि बढ़ाकर 10,000 रुपए की राशि की उद्दघोषणा की गयी।

प्रकरण में आरोपी सन् 2024 से फरार था जिसकी मोबाईल लोकेशन साईबर सेल की मदद से ट्रेस की गयी। आरोपी बाला साहेब का लोकेशन बादामी कर्नाटक पता चलने पर टीम गठित की जाकर एएसआई सुनील दुबे एवं आर 65 मनमोहन को रवाना किया गया जिनके द्वारा आरोपी की कर्नाटक में तलास की जो देवर हिप्परपुर जिला बीजापुर कर्नाटक में मिला जिसे अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार ईनामी आरोपी

बालासाहेब पिता विश्वनाथ तोंडे जाति बंजारा उम्र 36 साल निवासी सोनीमुहा थाना धारूर जिला बीड़ महाराष्ट्र

महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, सउनि सुनील दुबे , आऱ 65 मनमोहन, साइबर सेल टीम से आरक्षक दुर्गेश पटेल, सतपाल, ललित चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *