“एक साल बाद खकनार पुलिस का बड़ा एक्शन – 25 क्विंटल हल्दी से भरी ट्राली चोरी का पर्दाफाश!”

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस

 

थाना खकनार पुलिस व्दारा 01 वर्ष पूर्व ट्राली चोरी के आरोपियो को किया गिरफ्तार।

 

आरोपियो व्दारा फरियादी के खेत से हल्दी से भरी ट्राली को लेकर गये रास्ते में हल्दी खाली कर ट्राली चोरी कर ले गये।

 

संक्षिप्त विवरणः

 

दिनांक 09/04/2025 फरियादी रुपलाल पिता सानु कास्डेकर जाति कोरकू उम्र 60 साल निवासी ग्राम रगई दिनांक 05/04/2025 को मेरे खेत मे हल्दी की फसल को निकाल कर मजदुरो से हल्दी ट्राली के अंदर करीबन 25 क्विंटल भरकर खेत मे खडी करके शाम करीब 07.00 बजे घर आ गया था । दुसरे दिन खेत पर ट्राली नही दिखा आसपास के गांवो मे तलाश करते पिपरी बोरबन फाटे के पास किनारे पर मेरे खेत की हल्दी करीबन 25 क्विंटल गिराकर चला गया । परंतु मेरी ट्राली नही मिली जो आसमानी रंग की होकर सफेद पट्टा होकर हाईड्रोलिक व दो टायर लगे है किमती करीबन 90000/-रुपये को कोई अज्ञात बदमाश खेत से चुराकर ले गया है ।

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आज दिनांक 22/02/2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की उक्त प्रकरण दो आरोपियो व्दारा चोरी की गई है जिन्हे मुखबीर की निशादेही पर पकडा गया । जिसने पुछताछ करते 01. भीमसिंह पिता मोहन गोथरे जाति भिलाला उम्र 27 साल निवासी ग्राम मोहनगढ 02. प्रेमसिंह पिता ध्यानसिंह भिलाला उम्र 25 साल निवासी ग्राम जामनिया को होना बताया । दोनो से हिकमत अमली से पुछताछ करते दोनो संदेहियो ने जुर्म करना स्वीकार किया । जिनके व्दारा बताया गया कि दिनांक 05/04/2025 की रात को रूपसिंह के खेत से हल्दी से भरी ट्राली चोरी कर हल्दी को ग्राम पिपरी के पास खाली कर उक्त ट्राली को छुपाना बताया । दोनो आरोपियो के निशादेही पर ट्राली को जप्त किया गया। दोनो आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियो का पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य चोरी के अपराधो में पुछताछ की जा रही है ।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

01.भीमसिंह पिता मोहन गोथरे जाति भिलाला उम्र 27 साल निवासी ग्राम मोहनगढ

 

02.प्रेमसिंह पिता ध्यानसिंह भिलाला उम्र 25 साल निवासी ग्राम जामनिया

 

आरोपियो से जप्त मश्रुका:

 

आरोपी से घटना में प्रयुक्त 01 ट्रेक्टर एवं 01 ट्राली जप्त की गई।

 

महत्वपूर्ण भूमिका:

 

निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि अजीज शेख ,सउनि जगदीश, प्रआर 272 सतीश पटेल,आर.311 सुनिल धुर्वे , आर 132 जितेन्र्द चौहान आर 347 मंगल पालवी, आर 70 अनिल डावर, आर.156 गोविन्दा, आर 318 रुपेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *