भोपाल में बुरहानपुर का जलवा – सीनियर राज्य स्तरीय कुराश में स्वर्णिम प्रदर्शन!

Spread the love

जिला बुरहानपुर

 

सीनियर राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में बुरहानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

 

मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन, भोपाल द्वारा दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय कुराश खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ताश क्लब भेल, भोपाल में संपन्न हुआ।

 

प्रतियोगिता में 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

 

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 से अधिक जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 

विजेता खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता इंदौर में मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय कुराश खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ताश क्लब भेल, भोपाल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बुरहानपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

 

बुरहानपुर जिले के विजेता खिलाड़ी

55 किग्रा वजन वर्ग – हेमंत ठाकुर – द्वितीय स्थान

 

90 किग्रा वजन वर्ग – अनिकेत ठाकुर – प्रथम स्थान

 

120 किग्रा वजन वर्ग – उमेश प्रजापति – प्रथम स्थान

 

सभी विजेता खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बुरहानपुर श्री गौरव पाटिल द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी गई।

 

उक्त विजेता खिलाड़ी आगामी सीनियर राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च 2026 इंदौर में होगा।

 

  1. मध्य प्रदेश राज्य टीम जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से बुरहानपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा एवं उत्साह प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *