
कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
बुरहानपुर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
उन्होंने प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की एवं उन्हें प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में राजस्व, नगर निगम, श्रम, विद्युत, पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित करीबन 60 आवेदनों पर सुनवाई की गयी।
कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर आवेदकों को नियमानुसार राहत प्रदान की जाए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विदित है कि, आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रति मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है।