एसपी की सख्त चेतावनी: होली से ईद तक कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ा एक्शन

Spread the love

बुरहानपुर

 

पुलिस अधीक्षक ने ली आसूचना संकलन करने वाले अधिकारियों की मासिक बैठक

 

आगामी त्यौहार होलिकोत्सव, नवरात्रि, श्री रामनवमी, महावीर जयंती एवं ईद-उल-फितर एवं अन्य योजनाओं एवं कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता रखने के दिये निर्देश

 

 

सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, भड़काऊ मैसेज फैलाने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार, ने आसूचना संकलन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की मासिक बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभागृह में आयोजित की। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश ,और जिले के सभी थानों में कार्यरत आसूचना संकलन से जुड़े अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहार होलिकोत्सव,नवरात्रि, रामनवमी, महावीर जयंती एवं ईद-उल-फितर,के दौरानकानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करना था।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी और कर्मचारी त्यौहारों के दौरान सक्रिय रहकर आसूचना संकलन करने हेतु निर्देशित किया गया । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप) पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट का संज्ञान लेकर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।

 

साथ सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आसामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखना एवं शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही के संबंध में बताया गया।

 

जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर नजर रखें। त्योहारों के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य है।

 

पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश या पोस्ट प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जनसामान्य से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन और कानून का पालन करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *