
बुरहानपुर
अवैध गौवंश परिवहन तस्करो के विरुद्ध थाना गणपति नाका की प्रभावी कार्यवाही।
09 नग गौवंश,अशोक लीलैंड कंपनी का वाहन जप्त।
अवैध गोवंश परिवहन वाहन जिस के ऊपर प्लास्टिक के केरेट रख ताकि वाहन की असली पहचान छिपाई जा सके व गुमराह करने का किया जा रहा था प्रयास।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति.पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुरेश महाले थाना प्रभारी थाना गणपतिनाका को दिनांक 28.02.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की एक।अशोक लीलैंड कंपनी का वाहन ग्रे रंग की गाडी जिसके उपर प्लास्टिक के केरेट रखे हुए बिना नंबर प्लेट मे अवैध गौवंश महाराष्ट्र वध हेतु ले जा रहा है।
सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारी को बताई गई। थाने से रवाना टीम के द्वारा उतावली नदी के पास रोकने पर चालक परिचालक मौके का फायदा उठाकर भाग गये फोर्स की मदद से वाहन के उपर के पार्टेशन के प्लास्टिक के केरेट हटाकर वाहन का पिछला फालका खोलने पर उक्त वाहन में लकडी के पटिये से बने निचे के पार्टेशन में क्रुरतापुर्वक ठूंस कुंस कर 09 गौवंश भरे पाये गये जिसमे 03 जिवित गाय, 5 जिवित बैल तथा 01 बैल मृत अवस्था मे पाया गया। जिस पर वाहन के अज्ञात चालक एवं परिचालक के विरुद्ध धारा 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 11 (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का सदर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।जिले मे अवैध गौवंध वध हेतु परिवहन करने वालो के विरूध्द निरंतर कार्यवाही जारी है।
सराहीनीय भुमीका
निरीक्षक सुरेश महाले, प्र0आर0 306 देवेन्द्र पवार,प्र0आर0 335 संतोष चौहान, आर 209 प्रताप की सराहनीय भूमिका रही।