त्योहारों पर सख्त संदेश! बुरहानपुर पुलिस अलर्ट मोड पर — ईद, होलिका दहन और धूलंडी को लेकर शांति समिति की बड़ी बैठक

Spread the love

बुरहानपुर

 

थाना लालबाग अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में आगामी त्योहार ईद, होलिका दहन एवं धूलंडी को लेकर शांति समिति एवं आयोजकों के साथ बैठक संपन्न।

 

बैठक का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना।*

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में आगामी त्योहार ईद, होलिका दहन एवं धूलंडी के मद्देनजर थाना लालबाग ग्राम बहादुरपुर में शांति समिति सदस्यों एवं होलिका दहन आयोजकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को एवं आयोजकों को कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश—

 

सभी आयोजक निर्धारित स्थानों पर ही होलिका दहन करें, सार्वजनिक मार्ग, बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर, पेट्रोल पंप एवं ज्वलनशील स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

 

होलिका दहन के दौरान अग्नि सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखें, पास में पानी, बालू एवं अग्निशमन साधन उपलब्ध रखें।

 

त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश अथवा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से दूर रहें।

 

डीजे, लाउडस्पीकर आदि का उपयोग निर्धारित परमिशन प्राप्त कर समय सीमा एवं मानक ध्वनि स्तर में ही किया जाए।

 

धूलंडी पर्व के दौरान अशोभनीय व्यवहार, जबरन रंग लगाना, हुड़दंग एवं शराब सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

 

ईद पर्व पर नमाज स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु स्वयंसेवकों की व्यवस्था करें।

 

किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित थाने पर एवं पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दें।

 

बैठक में संबंधित थाना प्रभारी,प्रशासनिक अधिकारी शांति समिति के सदस्य एवं होलिका दहन आयोजकों के सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

 

पुलिस की अपील:

 

बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सभी नागरिक आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं।कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

 

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *