“मस्ती भी, मुस्तैदी भी: धूलकोट भगोरिया मेले में ड्रोन निगरानी के बीच एसपी देवेंद्र पाटीदार मादल की थाप पर थिरके”

Spread the love

बुरहानपुर

 

धूलकोट भगोरिया मेले में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार परिवार के साथ मादल की थाप पर जमकर झूमे।

 

मेले में लगे अधिकारी कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

 

मेले में भीड़-भाड़, एवं संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखने हेतु ड्रोन कैमरे का किया गया उपयोग।

 

मेले में आए ग्राम वासियों को पुलिस अधीक्षक में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहतमहिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा,एवं नशामुक्ति के संबंध में जागरूक किया।

 

जिले में थाना क्षेत्र में आयोजित भगोरिया मेले में पुलिस द्वारा सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम।

 

जागृति कला केंद्र नेपानगर टीम द्वारा पुलिस के साथ इस अभियान के तहत मेलों में रैली, नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

बुरहानपुर जिले की सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व से समृद्ध भगोरिया हाट मेला इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजित हो रहा है। भगोरिया धूलकोट में मनाया गया, जहां पर बुरहानपुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोत्तम बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं। मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक भाग ले रहे हैं, और इस दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार अपने परिवार के साथ व्यक्तिगत रूप से मेले का जायजा लिया और मादल के थाप पर जमकर थिरके।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा धूलकोट

 

स्थित भगोरिया मेला के दौरान पुलिस सहायता केंद्र का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले में आए ग्राम वासियों से मुलाकात कर उन्हें भगोरिया मेले की शुभकामनाएं दी साथ ही बुरहानपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा,एवं नशामुक्ति पर जन-जागरूकता के संबंध में उपस्थित जनमानस को जागरूक किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि वे पूरी मुस्तैदी और समर्पण से ड्यूटी निभाएं ताकि मेले में आने वाले लोग सुरक्षित महसूस करें और कोई अप्रिय घटना न घटे।

 

भगोरिया मेला एक विशाल सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें हजारों लोग विभिन्न गांवों और शहरों से आते हैं। मेले के दौरान किसी भी अप्रत्याशित घटनाओं से बचने के लिए पुलिस का खुफिया तंत्र सक्रिय है। मेले की भीड़-भाड़ पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जा रहा है। ये कैमरे ऊंचाई से निगरानी करते हैं, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा सकती है।

 

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी कड़ी नजर रखी हुई है। किसी भी गलत सूचना, अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट को तुरंत चिन्हित किया जा रहा है।ताकि नकारात्मक स्थिति उत्पन्न न हो सके।

 

बुरहानपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे मेले के दौरान किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधि को देखते हैं, तो तुरंत पुलिस सहायता केंद्र पर सूचित करें।नागरिकों का सहयोग सुरक्षा में महत्वपूर्ण है, और पुलिस प्रशासन हर समय उनकी सेवा में तत्पर है।

 

मेले के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा फुट पेट्रोलिंग और सतत निगरानी की जा रही है। सभी पुलिसकर्मी संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं ताकि मेले में आनेवाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न हो।

 

इस बार भी बुरहानपुर पुलिस ने मेले के आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम किया है। बुरहानपुर पुलिस सुनिश्चित करती है कि मेले में आए लोग बिना किसी डर के आनंद लें और उनके लिए सुरक्षा सर्वोपरि रहे।

 

धूलकोट भगोरिया के दौरान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा , थाना प्रभारी निंबोला राहुल कांबले, चौकी प्रभारी धूलकोट कमल मोरे,प्रभारी थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक जानू जायसवाल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *