लालबाग श्मशान घाट में एक घंटे का सफाई अभियान, सामाजिक जिम्मेदारी निभाते दिखे संगठन के पदाधिकारी

Spread the love

उपभोक्ता अधिकार संगठन ने लालबाग के शमशान घाट में एक घंटे का सफाई अभियान श्रमदान किया

 

शमशान घाट में पसरी पड़ी गंदगी की साफ सफाई कर जलाया दिया स्वच्छता का संदेश।

 

जिला बुरहानपुर :-उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर उपभोक्ता अधिकार संगठन बुरहानपुर के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ सराहनीय कार्य आज शमशान घाट पहुचे वहा पसरी पड़ी गंदगी को अपने साथियों के साथ साफ सफाई झाडू लगवाकर , गंदगी को जलाकर स्वच्छता का संदेश दिया |

 

उपभोक्ता अधिकार संगठन के पदाधिकारी अपनी उपभोक्ता जागरण की गतिविधियों के साथ साथ अब सामाजिक गतिविधियों के साथ स्वच्छता का संदेश जनता के बीच बार बार दे रहे हैं।

 

संगठन के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेहनती एवं कार्यशील महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महाजन ने बताया कि उपनगर लालबाग वार्ड क्रमांक 48 चिंचाला का शमशान घाट, जिसका नाम गंदगी के कारण समाचार पत्रों की सुर्खियों बटोर रहा है। इस शमशान में जहां देखो वहां गंदगी ही गंदगी का अंबार लगा था। उपभोक्ता अधिकार संगठन ने (स्पेशल संडे) के रूप में शमशान घाट में साफ सफाई कर गंदगी को जलाया जिसमें सहयोगी दगडू सपकाड़े, छगू शेक, संजय सिंह, रमेश ठोसरे , सतोष सपकाडे ,संगठन जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन आदि के सहयोग से यह सफाई अभियान का कार्यक्रम सफल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *