“गुलाल के बादलों में डूबा खंडवा! श्री दादाजी फाग यात्रा में रंग-उमंग का सैलाब, हजारों क्विंटल गुलाल के बीच झूमे युवा”

Spread the love

 

खंडवा रंग पंचमी के अवसर पर नगर में रविवार को श्री दादाजी फाग यात्रा का भव्य आयोजन नगर पालिका निगम द्वारा किया गया। फाग यात्रा में हजारों क्विंटल गुलाल उड़ाया गया और पानी की बौछारों के बीच युवा जमकर नाचते-गाते नजर आए।

 

 

रविवार दोपहर करीब 1 बजे नगर पालिका निगम परिसर से श्री दादाजी फाग यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी शामिल हुए। डीजे, ढोलक और लोकगीत गायक कलाकारों की धुनों पर लोग पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे।

फाग यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर गुलाल उड़ता रहा और रंगों की बौछारों से माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया। युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं।

 

शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए फाग यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व उल्लास के साथ पर्व का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान रंग, संगीत और उमंग का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *