महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, सड़क पर चूल्हा जलाकर बनाई चाय

Spread the love

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चूल्हा बनाकर बनाई चाय।

 

खंडवा। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार शाम विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में शाम करीब 5 बजे गांधी भवन से मार्च निकाला गया।

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर सिर पर रखकर और स्टोव लेकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। मार्च के बाद कार्यकर्ताओं ने 20 चौराहे पर ईंटों का चूल्हा बनाकर चाय तैयार की और आम लोगों को चाय का वितरण भी किया।

 

इस दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक कुशवाह और बल्लू राठौर सहित कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्ज्वला योजना के तहत सस्ती दरों पर गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन अब उनके दाम भी बढ़ा दिए गए हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *