बुरहानपुर
मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री डॉ. मोहन यादव के बुरहानपुर आगमन पर आमसभा हेतु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था।
दिनांक 15.03.2026(रविवार) को मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव के नेपानगर जिला बुरहानपुर आगमन पर स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होने वाली आमसभा के दौरान आमजन की सुविधा, यातायात सुगमता एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विस्तृत यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनता से अनुरोध है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।
वाहन पार्किंग एवं ड्रॉप-ऑफ व्यवस्था
(1).चांदनी रोड से आने वाली बस* अंबेडकर चौराहे पर जनता को उतार कर वीरेंद्र सिंह मेमोरियल स्कूल के ग्राउंड पर पार्किंग करेंगे ।इसी प्रकार दो/चार पहिया वाहनों की पार्किंग चांदनी रोड पर बस स्टैंड के पास रहेगी।
(2).दरियापुर/अंबाडा की ओर से आने वाली बस* को गुरुद्वारा चौराहे पर जनता को उतार कर वेलफेयर सेंटर के ग्राउंड में पार्क बस पार्क करेंगे इसी प्रकार टू व्हीलर /चार पहिया वाहनों की पार्किंग मातापुर बाजार और रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पार्क किया जाएगा
(3).नावरा की ओर से आने वाले सभी वाहन* डाबियाखेड़ा होते हुए सीवल की वीरेंद्र शाह मेमोरियल स्कूल में बस पार्किंग करेंगे
महत्वपूर्ण अपील
आमजन से निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील की जाती है।यातायात पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।किसी भी असुविधा की स्थिति में मौके पर तैनात पुलिस बल से संपर्क करें।