बुरहानपुर
पुलिस थाना नेपानगर को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता।
नेपानगर पुलिस व्दारा किराना शॉप मैं हुई चोरी के दो आरोपियो को चोरी के सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरणः
-घटना दिनांक 28-01-26 को फरियादी अरविंद पिता हिरालाल जैन निवासी ग्राम सीवल ने रिपोर्ट किया कि उसकी सीवल बस स्टेण्ड स्थित दिव्यानी किराना दुकान को रात्री 09.00 बजे बंद करके घर चला गया था सुबह दुकान पर आया तो मेरी दुकान का ताला टुटा हुआ था ।
दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ पडा था । दुकान में से घी के आधा किलो वाले 04 पैकेट,रिफाईंड तेल के एक एक किलो के 07 पैकेट, 02 किलो काजु एवं दुकान में रखे गल्ले से 8000 रूपये कुल मश्रुका 12000 रूपये कोई अज्ञात व्यक्ती रात्री में किराना दुकान का ताला तोडकर उक्त मश्रुका ले गया है ।
जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ती के विरूद्ध थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 33/26 धारा 331(4),305(a) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा के मार्ग दर्शन में नेपानगर क्षेत्र में चोरी/नकबजनी के अपराधो में रोकथाम एवं अज्ञात आरोपीयो की शीघ्र गिरफतारी माल-मश्रुका की बरामदगी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुये ।
विवेचना के क्रम में फरियादी की दुकान पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये गये जिसमें रात्री में 02 अज्ञात व्यक्ति मुह बाध कर चोरी करते हुये नजर आये । उक्त सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर ग्राम सीवल एवं आसपास नेपानगर, नावरा क्षेत्र के बदमाशो की तलाश की गई ।
अज्ञात आरोपीगणो की तलाश के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली की ग्राम डालमउ के पप्पु पिता हरदास चौहान उम्र 18 साल निवासी ग्राम डालमउ एवं उसके अन्य साथी नाबालिग निवासी डालमउ के द्वारा नेपानगर एवं नावरा क्षेत्र के ग्रामो में रात्री में घरो एवं दुकानो में घुसकर चोरी की वारदातो को अंजाम देकर फरार हो जाते है । सूचना पर दोनो संदिग्धो (1) पप्पु पिता हरदास चौहान उम्र 18 साल निवासी ग्राम डालमउ एवं उसके अन्य साथी नाबालिग निवासी डालमउ से बारीकी से पुछताछ की गई ।
जिनके द्वारा नेपानगर एवं नावरा क्षेत्र में चोरी की घटना करना स्वीकार की गई तथा ग्राम सीवल में दिनांक 28.01.26 की दरम्यानी रात्री में अपनी मोटर सायकल क्रमांक MP68-ZC-9172 स्पेलेंडर से रात्री में 12.00 बजे करीबन बस स्टेण्ड स्थित दिव्यानी किराना दुकान का सरिये से ताला तोडा और अपने नाबालिग साथी के साथ दुकान के अंदर घुस कर किराना सामान कुल कीमती 12000 रूपये का चुराकर अपने घर डालमउ लेकर चले गये थे ।
दोनो आरोपीयो ने घटना में चुराये गये 8000 रूपये में से 4000 रूपये नकदी तेल के 04 पैकेट एव घी के 02 पैकेट एवं काजु के 250 ग्राम के 03 पैकेट कुल कीमती मश्रुका 8000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल दोनो आरोपीगणो के घर से बरामद किये गये है एवं आरोपीयो को गिरफतार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया ।
गिरफतार आरोपीगण
(01)पप्पु पिता हरदास चौहान उम्र 18 साल निवासी ग्राम डालमउ थाना नेपानगर
(02)नाबालिग निवासी डालमउ थाना नेपानगर*
सराहनीय भुमिका
निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल थाना प्रभारी नेपानगर,उपनिरीक्षक हेमेन्द्रसिंह चौहान,सउनि सुरजसिंह मौर्य,प्र.आर 259 संदीप पटेल,आरक्षक 346 गजेन्द्र की सरहानीय भुमिका रही।