बुरहानपुर पुलिस का बड़ा कदम — नवरात्र मेले में महिलाओं-बालिकाओं को सिखाया सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का पाठ!

Spread the love

बुरहानपुर

 

सृजन अभियान” के तहत धमनगांव चैत्र नवरात्र मेले में महिलाओं,बालिकाओं को मिला आत्मविश्वास और सुरक्षा का मंत्र!

 

महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाते हुए, महिला थाना बुरहानपुर की टीम ने दिनांक 22 मार्च को “सृजन अभियान” के तहत धमनगांव मेले में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

 

यह अभियान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी हरिसिंह रावत एवं स्टाफ द्वारा किया गया।

 

सृजन अभियान के तहत ग्राम धमनगांव में लगे चैत्र नवरात्र मेले में महिला थाना प्रभारी श्री हरिसिंह रावत एवं स्टाफ द्वारा मेले में उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और साइबर जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

 

गुड टच-बैड टच, आपातकालीन पुलिस नंबरों, और किसी भी संदिग्ध घटना को नजरअंदाज न करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई।बालिकाओं को समझाया गया कि वे पढ़ाई को प्राथमिकता दें, अपने हुनर को पहचानें और किसी भी घटना को अपने माता-पिता, शिक्षकों या भरोसेमंद लोगों से साझा करें। कार्यक्रम ने न केवल जानकारी दी, बल्कि वहां उपस्थित बच्चियों में आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार भी किया।

 

बुरहानपुर पुलिस की यह पहल समाज में सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए, “बेटियों को डर से नहीं, अधिकार से जीने की प्रेरणा” दे रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *