“नवरात्रि-राम नवमी को लेकर प्रशासन एक्टिव: जुलूस और डीजे पर सख्ती, नियम तोड़ने पर कार्रवाई तय!”

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस

 

 

 

चैत्र नवरात्रि ,राम नवमी जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर आयोजकों की बैठक संपन्न।

 

बैठक में आयोजक समिति के सदस्यों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

 

बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर  देवेंद्र पाटीदार द्वारा

चैत्र नवरात्रि ,राम नवमी चल समारोह को शांति पूर्ण संपन्न कराने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। निर्देशों के पालन में

आज दिनांक 25.03.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में चैत्र नवरात्रि ,राम नवमी चल समारोह के आयोजक की बैठक ली गई बैठक में एसडीएम बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड,

 

डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश थाना

 

प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी उपस्थित रहे। आयोजको से चर्चा कर चल समारोह एवं विसर्जन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

सभी आयोजन निर्धारित समय एवं अनुमति के अनुसार ही किए जाएं।

 

चल समारोह के दौरान निर्धारित मार्ग का ही पालन किया जाए, मार्ग परिवर्तन बिना अनुमति के न किया जाए।

 

डीजे/लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा के अनुसार ही किया जाए।

किसी भी प्रकार के भड़काऊ गीत, नारे या गतिविधियों से पूर्णतः बचें।

 

आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

 

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर स्वयंसेवक तैनात कर व्यवस्था बनाए रखें।

 

किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

बैठक में आयोजक समिति के सदस्यों के सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

बुरहानपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि सभी धार्मिक आयोजन शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *