“सिंगल क्लिक में करोड़ों की मदद! अर्चना चिटनिस की पहल से 74 हितग्राहियों के खाते में पहुँची 1.60 करोड़ राशि”

Spread the love

अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत 74 हितग्राहियों को वितरित की 1.60 करोड़ की सहायता राशि

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने ग्राम धामनगांव स्थित माँ वाघेश्वरी माता मंदिर परिसर में आज मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बुरहानपुर जिले के 74 हितग्राही परिवारों को कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया। यह राशि मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए अंतरित की गई।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य अतिथि में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसे ग्राम धामनगांव में मां वागेश्वरी ग्रामोदय मेले में कार्यक्रम आयोजित कर प्रसारण किया गया। ग्राम धामनगांव में भी बड़ी संख्या में हितग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री संबल योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से असंगठित श्रमिकों एवं जरूरतमंद परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से हितग्राहियों को सीधे उनके खातों में राशि पहुंचने से पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और पात्र लोगों को समय पर सहायता मिल रही है। उन्होंने लाभान्वित परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सहायता उनके जीवन में संबल प्रदान करेगी और कठिन समय में सहारा बनेगी।

कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस योजना को जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत असंगठित वर्ग के श्रमिकों को विभिन्न परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे समाज के कमजोर वर्ग को सुरक्षा और सहारा मिल सके।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, देवानंद पाटिल, मनोहर चौधरी, अमोल पाटिल, अशोक राठौर, विश्वनाथ महाजन सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन सामाजिक सरोकारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *