अर्चना चिटनिस की सौगात-19 लाख की लागत से मोहम्मदपुरा में पुलिया व मार्ग निर्माण

Spread the love

अर्चना चिटनिस की सौगात-19 लाख की लागत से मोहम्मदपुरा में पुलिया व मार्ग निर्मा

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के ग्राम मोहम्मदपुरा के किसानों और ग्रामीणों के लिए आज विकास की नई राह खुल गई, जब सर्वोदय नगर क्षेत्र में 19 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुलिया एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह कार्य की श्रीमती चिटनिस द्वारा विधायक निधि से किया जा रहा है।

 

भूमिपूजन के अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

उन्होंने बताया कि यह सड़क और पुलिया निर्माण कार्य किसानों को खेतों तक सुगम पहुंच प्रदान करेगा तथा कृषि उपज को मंडी तक ले जाने में सहूलियत देगा।

 

इससे समय और लागत दोनों की बचत होगी तथा किसानों की आय में वृद्धि में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, सिंचाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मोहम्मदपुरा में यह निर्माण कार्य लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाएगा।

 

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वच्छता, पेयजल, सार्वजनिक स्थल और सामुदायिक सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को गति मिले और ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उनके गांव में ही उपलब्ध हो सकें।

 

श्रीमती चिटनिस ने ग्रामीणों से भी अपील करते हुए कहा कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों को स्थायी और प्रभावी बनाया जा सकता है।

 

कार्यक्रम के अंत में विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ तथा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए श्रीमती अर्चना चिटनिस का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, चिंतामण महाजन, ईश्वर चौहान, नरहरी दीक्षित, सुनील वाघे, दीपक महाजन, धनराज महाजन, प्रभाकर चौधरी, राजेन्द्र यादव, गोकुल चौधरी, महेन्द्र चौधरी, उमेश शाह, योगेश महाजन, राजकुमार वाघ, रूपेश लिहनकर, पांडुरंग चौधरी, श्रीमती अमरपाली तायड़े, फिरोज तड़वी, अजय गोटे, पांडुरंग जाधव, बाबुराव पाटिल, श्रीमती जीजाबाई महाजन, रोहन पाटिल, श्रीमती ममता दुबे, मनोज महाजन, वैभव महाजन, नितीन दामोदरे, भारत चौधरी, उमेश देवस्कर, श्रीमती स्वर्णा पाटिल एवं हेमंत महाजन सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *