“शिक्षकों का प्रदर्शन तेज: TET नियम खत्म करने विधायक को सौंपा ज्ञापन!”

Spread the love

2010 के पूर्व नियुक्त समस्त शिक्षकों की TET परीक्षा अनिवार्यता रद्द की जाए

 

खकनार आज जिला संयोजक श्री किशोर जाधव एवं श्री जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू को ज्ञापन सौंपा।

 

 

ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने और सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से किए जाने हेतु शासन स्तर पर कार्रवाई की जाए।

 

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक महोदया से आग्रह किया कि वे सर्वोच्च न्यायालय में शासन की ओर से पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए पहल करें।

 

 

शिक्षकों ने बताया कि TET की अनिवार्यता ने उनकी आर्थिक एवं मानसिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिससे उनकी सामाजिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। लंबे अनुभव वाले शिक्षकों के लिए यह अत्यधिक मानसिक बोझ बन गया है।

 

विधायक महोदया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर आवश्यक पहल करेंगी।

 

इस दौरान योगेश राठौर, राजेंद्र मिश्रा, संजय अटकड़े, कृष्ण कुमार पाराशर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *